राजगढ़ जिला मुख्यालय पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस*

राजगढ़ जिला मुख्यालय पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस*

 

*ब्यावरा/राजगढ़:*. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज राजगढ़ स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. प्रात: 9 बजे से स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिए जाने वाले उद्बोधन का यहां सीधा प्रसारण किया जाएगा. कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला भाजपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल प्रभारी उपस्थित रहेंगे.
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने ने बताया कि स्थापना दिवस के प्रभारी मुकेश राठौर को बनाया गया है.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा