मतदान दिवस के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित

मतदान दिवस के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित

Spread the love


राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष दीक्षित द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन – 2022 हेतु मतदान दो चरणों में क्रमशः 06 जुलाई, 2022 को राजगढ़, ब्यावरा, खुजनेर एवं सुठालिया तथा 13 जुलाई, 2022 को नरसिंहगढ़, सारंगपुर, कुरावर, बोड़ा, तलेन, पचोर, जीरापुर, खिलचीपुर, छापीहेड़ा एवं माचलपुर में सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों के लिये मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
उक्त दिनांक को सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों के लिये सामान्य अवकाश तथा परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट) 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अन्तर्गत सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा