देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होगी, राष्ट्रपति चुनाव में 64% वोट हासिल कर द्रोपती मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराया

देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होगी, राष्ट्रपति चुनाव में 64% वोट हासिल कर द्रोपती मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराया

दिल्ली/भारत के राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 64.03% वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. उन्होंने कुल 2824 वोट मिले, जिनका मूल्य 676803 है.
वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे शवंत सिन्हा को मात्र 33.7 प्रतिशत वोट ही मिले. इसके साथ ही उनका देश का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा. इसके साथ ही वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. उनके राष्ट्रपति चुने जाने पर सत्ता पक्ष विपक्ष के साथ ही विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने भी बधाई शुभकामनाएं दी हैं.

0Shares
देश / दुनिया