
कक्षा 10 वीं में गुनगुन गुप्ता 98% और कक्षा 12 वीं अनुश्री उपाध्याय ने 89.6% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया,
ब्यावरा/राजगढ़:– बोर्ड द्वारा जारी किए गए सीबीएसई परीक्षा परिणामों में आईपीएस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया गया इसमें विद्यालय के कक्षा 10 वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम स्थान – गुनगुन गुप्ता D/O श्री नीरज गुप्ता 98.8%, द्वितीय स्थान – समृद्धि जैन D/O Dr. राजेंद्र जैन 96.2%, तृतीय स्थान – वैभव जैन S/O संतोष जैन 95.2%ने प्राप्त किया है। इसी तरह सीबीएसई परीक्षा परिणामों में कक्षा 12 वीं मे प्रथम स्थान – कला संकाय से अनुश्री उपाध्याय D/O श्री मनोज उपाध्याय 89.6%, द्वितीय स्थान – वाणिज्य संकाय से दीक्षा सोनी D/O गोपाल सोनी 89.4%, तृतीय स्थान – हर्षाली वर्मा S/O गिरीश वर्मा ने प्राप्त किया है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक जेपी शर्मा प्राचार्य राजेश मंडलोई एवं समस्त आईपीएस परिवार ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

