कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण मैं नपा राजगढ़ के कर्मचारियों की लापरवाही उजागर

कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण मैं नपा राजगढ़ के कर्मचारियों की लापरवाही उजागर

Spread the love

 

राजगढ़/ब्यावरा :– प्रमुख मार्गो में आवारा गौवंशीय पशुओं के बैठने के कारण मार्गो पर दुर्घटना रहित आवागमन नहीं होने के चलते कलेक्टर हर्ष दीक्षित के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजगढ़ द्वारा 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त एवं 2 को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही 2 अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों का 7-7 दिवस का वेतन भी काट दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सफाई दरोगा गिरीश जैन एवं रणजीत लोहट द्वारा आवारा मवेशियों को शहर से बाहर करने के निर्देशो का पालन नहीं करने व संविदाकर्मी विशाल पिता प्रकाश, करण पिता प्रकाष तथा दुर्गालाल पिता सुल्तान की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

साथ ही विनियमित कर्मचारी विशाल पिता पूनमचंद्र, बाबूलाल पिता पूनमचन्द्र सफाई कामगार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
उल्लेखनीय है कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा पूर्व में जिले के व्यस्त एवं प्रमुख मार्गो पर आवारा गौवंशीय पशुओं को नही बैटने देने तथा ऐसे मवेशियों को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दुर्घटना रहित आवागमन बनाए रखने के उद्देष्य से दिए गए थे। गत दिवस देर रात नगर पालिक परिषद राजगढ़ के प्रमुख मार्गो के देर रात आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मार्गो में गौवंशीय पशुओं के बैठने कारण आवागमन बाधित होने एवं दुर्घटनाओं की संभावनाओं के चलते नाराजगी व्यक्त की गई थी एवं संबंधितों के विरूद्ध आदेशो की अवहेलना करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी नपा राजगढ़ को दिए गए थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा