
ब्याlवरा/राजगढ़:- अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में अध्यक्ष भाजपा और उपाध्यक्ष कांग्रेस के खाते में गया।
आज हुए प्रतिष्ठा पूर्ण मुकाबले में भाजपा विरुद्ध भाजपा के मतों का विभाजन होना चर्चा का विषय रहा, अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की श्रीमती लीलादेवी कुशवाह को 18 में से 12 वोट मिले, जबकि भाजपा की श्रीमती सुमन राठौर को 06 वोट मिले, इस प्रकार भाजपा की श्रीमती कुशवाह 06 वोटों से विजयी घोषित की गई। वहीं उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की श्रीमती जया चौहान और कांग्रेस के अतुल जगताप के बीच हुए मुकाबले में दोनों ही प्रत्याशियों को 09-09 वोट मिले, पर्ची के जरिए हुए फैसले में कांग्रेस के अतुल जगताप निर्वाचित घोषित किए गए। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय ब्यावरा में भाजपा के 10 और कांग्रेस के 07 एवं 01 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। इस लिहाज से भाजपा का पलड़ा भारी था, लेकिन वोटिंग के दिन अंतिम समय में हुए उलट फेर में कांग्रेस ने खेला करते हुए भाजपा की श्रीमती सुमन-हरीश राठौर को अपने पाले में ले लिया जबकि कांग्रेस की ओर से श्रीमती पूनम मेवाडे के द्वारा फार्म भरा गया था मगर अंतिम समय में वापस लेना कुछ ना कुछ झमेला होना प्रतीत होता है वही कांग्रेस ने भाजपा पार्षद को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।इससे भाजपा का गणित फेल होता दिखाई देने लगा । मगर भाग्य भाजपा के साथ था इसलिए कांग्रेस का यह दाव फेल हो गया,ज्ञात रहे कि कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही पार्टी के पार्षदों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन में क्रास वोटिंग की। जिसके परिणाम स्वरूप अध्यक्ष का पद भाजपा और उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में चला गया, जन चर्चा है कि प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले मे कांग्रेस ने अपने ही सात खिलाड़ियों की दम पर मास्टर स्ट्रोक लगाया मगर दुर्भाग्य उन्ही के हाथो केंच आउट हो गये।

