
ब्यावरा/राजगढ़:–शहर में स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में शनिवार को रघुनाथ जी मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा रघुनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के सुभाष चौक, चूड़ी गली, कृष्णपुरा मार्ग, अंबेडकर चौराहा, एबी रोड, पीपल चौराहा, होते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंची जहां राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में मुख्य अतिथि स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, विचार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी सोनी, धर्मेंद्र सोनी, संरक्षक डॉ ओपी सोनी, स्वर्णकार समाज ब्यावरा अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सोनी, तहसील अध्यक्ष रामेश्वर सोनी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नटवर सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष मीना सोनी, कंचन सोनी, अनिता सोनी, सीमा सोनी, मोहिनी सोनी, श्याम सोनी, नवनीत सोनी, नरेंद्र सोनी, राजेंद्र सोनी, चंद्रशेखर सोनी, पंकज सोनी, गोविंद सोनी, सोनू सोनी, संदीप सोनी, रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

