एसडीएम संजय उपाध्याय एवं जूही गर्ग राजगढ़ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया
उच्च शिक्षा एवं कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री जिला राजगढ़ डॉ मोहन जी यादव द्वारा परेड की सलामी ली गई

एसडीएम संजय उपाध्याय ब्यावरा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया

डिप्टी कलेक्टर जूही गर्ग एसडीएम राजगढ़ को उत्कृष्ट कार्य करने की लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

राजगढ़/ब्यावरा:–15 अगस्त मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को रिम-झिम फुहारों के बीच हर्षोल्लास से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई।
स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव ने तिरंगा फहराया और रस्मी परेड की सलामी ली।
आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत देशभक्ति की के बीच शहर के कई घरों और अन्य परिसरों पर तिरंगा लहराता देखा गया।
उत्साह उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़े और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तथा लोकतंत्र के सेनानियों को शाल श्रीफल से सम्मान किया।
समारोह में एस.ए.एफ., जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल एवं होम गार्ड दल द्वारा तेज वर्षा के बीच हर्ष फायर किया एवं अनुशास्ति मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सी.एम. राईज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय एवं स्वामी विवेकानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के अंत में राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. यादव द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीएम संजय उपाध्याय ब्यावरा एवं जूही गर्ग राजगढ़ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया उपस्थित रहे ।

