शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया हेतु पंजीयन, 14 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन


राजगढ़/ब्यावरा:–शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजी., इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेशन इंजी. केमिकल इंजी. एवं मेकेनिकल इंजी. ब्राचं में अर्हकारी परीक्षा 10वीं के आधार पर द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउसलिंग प्रवेश प्रक्रिया 07 सितम्बर से 14 सितम्बर 2022 सायं 05ः00 बजे तक चलेगी। इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम का ऑनलाईन चयन एवं लॉक 08 सितम्बर से 18 सितम्बर, 2022 रात्रि 11ः45 बजे तक किया जाएगा एवं रजिस्ट्रेशन उपरांत संस्था में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए 24 सितम्बर, 2022 से 30 सितम्बर, 2022 सायं 05ः00 बजे तक उपस्थित होना होगा। महाविद्यालय की सभी ब्राचों की प्रवेश क्षमता 60-60 सीट है।
इस आशय की जानकारी में प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक ने बताया कि प्रवेश उपरांत छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। कोविड़-19 की वजह से माता या पिता या दोनो की मृत्यु और आर्म्ड और सेट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में शहीद हुए जवानों के बच्चों की एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रतिवर्ष 50,000 की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकते है।

