प्रायमरी शा.कन्या शाला स्कूल का स्थान परिवर्तन पीआईयू कार्यालय में लगेगा स्कूल

प्रायमरी शा.कन्या शाला स्कूल का स्थान परिवर्तन पीआईयू कार्यालय में लगेगा स्कूल

Spread the love

प्रायमरी शा.कन्या शाला स्कूल का स्थान परिवर्तन पीआईयू कार्यालय में लगेगा स्कूल

ब्यावरा/राजगढ़:– शहर के बीचोबीच एबी रोड स्थित शासकीय कन्या स्कूल में लगभग 3000 छात्राएं अध्ययनरत है छात्राओं की संख्या स्थान छोटा पड़ रहा है इस हेतु ब्यावरा में एक और अतिरिक्त कन्या स्कूल की मांग रखी गई,विधायक रामचंद्र दांगी द्वारा मार्च 2022 में विधानसभा में याचिका के माध्यम से आग्रह किया कि नगर ब्यावरा मैं पीआईयू कार्यालय का पुराना भवन क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है विधायक द्वारा उक्त भवन की मांग पर भवन स्वीकृत किया गया । विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पीआईयू कार्यालय में लगने वाले प्राइमरी स्कूल का स्थानीय विधायक श्री दांगी द्वारा उद्घाटन किया गया

सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कन्या भोज करवाया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भारत वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष दिलबर यादव पूर्व मंत्री बद्री लाल जी यादव ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पार्षद रुचि बड़ोने राम नारायण जी दांगी विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु गुर्जर, सूरज दांगी,जगदीश सेन एवं कन्या स्कूल प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित हुए 

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा