
राजगढ़/ब्यावरा :–शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में CLC ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया हेतु नयी CLC द्वितीय चरण समय सारणी अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 15 /10 /2022 रात्रि 11. 45 बजे तक करना होगा एवं रजिस्ट्रेशन उपरांत संस्था में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए दिनांक 18 /10 /2022 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज करबाना आवश्यक हैं तत्पश्चात मेरिट के अनुसार प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी
प्रवेश उपरांत छात्र/ छात्राये निम्नानुसार छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे।
1/ दिव्यांग छात्र छात्राओं को AICTE सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50000/- रूपए की
राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
2/ छात्राओं को AICTE प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत 50000/- रूपए की राशि पात्रता अनुसार
प्राप्त होगी।
3/ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना एवं अन्य
4/ कोविड-19 की वजह से माता या पिता दोनों की मृत्यु ,आर्म्ड और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में शहीद
हुए जवानों के बच्चों को AICTE स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 50000/- रूपए की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9131541916 पर संपर्क कर सकते हैं।

