Warning: include_once(/home/u252583322/domains/khabronkiawaz.com/public_html/wp-content/mu-plugins/glyph-recorder-mod.php): Failed to open stream: Permission denied in /home/u252583322/domains/khabronkiawaz.com/public_html/wp-settings.php on line 508
Warning: include_once(): Failed opening '/home/u252583322/domains/khabronkiawaz.com/public_html/wp-content/mu-plugins/glyph-recorder-mod.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u252583322/domains/khabronkiawaz.com/public_html/wp-settings.php on line 508 मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडेगी आप पार्टी – वीरेंद्र यादव जिलाध्यक्ष राजगढ़
आम आदमी पार्टी ने सम्मान समारोह आयोजित कर जिले के पत्रकारों का किया सम्मान
ब्यावरा/राजगढ़:– आम आदमी पार्टी द्वारा जिले के पत्रकारों का सम्मान किया साथ ही पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता में गिनाई आम आदमी पार्टी की उपलब्धि।
आज रेल्वे तिराहे स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, लोकसभा प्रभारी कालूराम द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ जिले से पधारे सभी पत्रकारों का साल श्रीफल और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,नारी उत्पीड़न, चरम सीमा पर है साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। श्री यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान पत्रकार के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव 2023 में आप पार्टी 230 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। इन्हौने बताया कि गुजरात में आप पार्टी सरकार बना रही है।