
ब्यावरा- भारत को एकता के सूत्र मे पिरोने के उद्देश्य से राहुल गाँधी द्वारा “भारत जोड़ो यात्रा” निकाली जा रही है इसी तर्ज पर कांग्रेसियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उप यात्राएं निकाली जा रही है। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में आज दूसरे दिन उपयात्रा पगारी बंगला से ब्यावरा भोपाल बायपास तक निकाली गई ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पगारी बंगले से यात्रा की शुरुआत की गई।

यात्रा में कांग्रेस जनों द्वारा सबको जोड़ते चलेंगे हम” के नारे के साथ भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पूरे क्षेत्र में दिया गया, यात्रा के दौरान ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ चंदर सिंह सोंधिया,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ब्यावरा डॉक्टर भारत वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री विजय बहादुर सिंह जी,ब्लॉक अध्यक्ष ब्यावरा महेंद्र यादव, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

