ब्यावरा;एसडीएम ने किया कृषि उपज मंडी कार्यालय का औचक निरीक्षण चार सुरक्षा गार्ड अनुपस्थित मिले

ब्यावरा;एसडीएम ने किया कृषि उपज मंडी कार्यालय का औचक निरीक्षण चार सुरक्षा गार्ड अनुपस्थित मिले

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ़:– कृषि उपज मंडी समिति ब्यावरा (मध्यप्रदेश) स्टेट कोड -23 का मंडी प्रशासक व एसडीएम संजय उपाध्याय ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया जिसमे सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति द्वारा प्रतिवर्ष हजारों लाखों रुपए की खरीदी की जाती है जो कागजों में तो दिखाई देती है मगर मंडी प्रांगण में नहीं इसे चमत्कार कहे या भ्रष्टाचार,,,,,समझ से परे है। मंडी कार्यालय में डेढ़ दर्जन कर्मचारी सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं मगर दुर्भाग्य कि एक भी सुरक्षा गार्ड निर्धारित मापदंडों पर खरा नही उतर रहे है।
सुरक्षा गार्ड के पास ना तो कोई ड्रेस है और ना ही कोई संसाधन जिससे व्यापारियों और किसानों की सुरक्षा कर सके। बताया जाता हे कि विवाद की स्थिति में बीच बचाव करने वाला व्यक्ति सुरक्षा गार्ड है या गुंडा बदमाश पहचान करना मुश्किल होता है।
कुछ सुरक्षा गार्डों के कार्यालय में ड्यूटी करने के बजाय घर पर प्रापर्टी जैसे अन्य काम करते नजर आते हैं मगर मंडी कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में प्रेजेंट लगी होती है। हाल ही में स्थानीय एसडीएम व मंडी प्रशासक संजय उपाध्याय ने कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में रखी फाइलों का अवलोकन किया साथ ही चार सुरक्षा गार्डों का अनुपस्थित होना पाया।

इनका कहना है,,,,
मंडी कार्यालय की फाइलों का अवलोकन किया जिसमे चार सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत कर्मचारी अनुपथित मिले।                          संजय उपाध्याय एसडीएम ब्यावरा

 

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा