पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 10 दिसंबर की रात,पूरे प्रदेश सहित जिले में चला कांबिंग आपरेशन,

पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 10 दिसंबर की रात,पूरे प्रदेश सहित जिले में चला कांबिंग आपरेशन,

एक ही रात में धराये 355 शातिर बदमाश अपराधी

राजगढ़/ब्यावरा :– पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल सुधीर सक्सेना (भापुसे) के निर्देशानुसार जिले में फरार इनामी गुंडे – निगरानी बदमाशों को चेक करते हुए, संपत्ति संबंधी अपराधियों, फरार स्थाई वारंटियों, गिरफ्तार वारंटियों, वसूली वारंटियों एवं जमानती वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ कार्यवाही की गई।

विगत रात्रि मे श्री इरशाद वली (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण झोन, जिला राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे) के कुशल नेतृृत्व मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद (रापुसे) के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना / चौकी प्रभारियों सहित 573 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा जिले मे फरार इनामी गुंडा- निगरानी बदमाशों को चेक करते हुए, सम्पत्ति संबंधी अपराधियों, फरार स्थाई वारंटियों, गिरफ्तार वारंटियों , वसूली वारंटियों, जमानतीय वारंटियों, जिला बदर, वसूली वारंटियों सहित अन्य आपराधों मे शामिल आरोपियों की चेकिंग की गई जिसमे 355 आरोपियों को जिले के सभी अनुविभाग एवं समस्त थाना व चौकी स्तर पर गिरफ्तार किये गये। 10 दिसंबर 2022 की रात्रि मे सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सहित राजगढ़ जिले मे जिला पुलिस के द्वारा कांबिंग गस्त की गई जिसमे पूर्व से फरार चल रहे वारंटियों को मौके पर गिरफ्तार किये गये।
कांबिंग गस्त मे की गई कार्यवाही
गिरफ्तार वारंटी:- 244
स्थाई वारंटी :- 93
फरार आरोपी:- 02
इनामी आरोपी :- 01
अन्य अपराधी:- 15
चेक किये जिला बदर :- 12
चेक किये गुंडे :- 108
चेक किये निगरानी बदमाश:- 70

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे श्री इरशाद वली पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण झोन, श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे)पुलिस अधीक्षक, श्री मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, थाना / चौकी प्रभारियों सहित 573 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्पूर्ण कार्यवाही मे अहम एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0Shares
भोपाल राजगढ़ ब्यावरा