नगर पालिका परिषद ब्यावरा ने दी बधाई उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

राजगढ़/ब्यावरा:– जिला मुख्यालय पर आयोजित 74 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम परिसर में कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया,

आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री दीक्षित द्वारा उमंग एवं उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़े गए। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड एवं महिला पुलिस बल ने हर्ष फायर किए तथा आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित आकर्षक चलित झांकिया प्रदर्शित की गई। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरूस्कार जिला सशस्त्र बल को, द्वितीय पुरूस्कार होमगार्ड बल को तथा तृतीय पुरूस्कार महिला पुलिस बल को प्रदान किए।

साथ ही आयोजित समारोह में शासकीय सेवकों एवं विभिन्न व्यक्तियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
ब्यावरा में क्लब ग्राउंड पर झंडा वंदन किया गया आयोजित समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी फूल सिंह कुशवाह विधायक रामचंद्र दांगी पूर्व नारायण सिंह पंवार सीएमओ श्रीमती सुषमा धाकड़ ने उत्कृष्ट कार्य करने पर

सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र यादव जिला विशेष शाखा ब्यावरा सहित अन्य सेवको को पुरस्कृत किया गया। राजगढ़ में आयोजित समारोह में सांसद रोडमल नागर ,राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दरसिंह सोंधिया, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, हेमराज कल्पोनी,पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, सीईओ जिला पंचायत अक्षय तेम्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।

