राजगढ;भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव की राह हुई आसान ज्ञान सिंह गुर्जर बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

राजगढ;भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव की राह हुई आसान ज्ञान सिंह गुर्जर बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

राजगढ/ब्यावरा;– मध्यप्रदेश में भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. प्रदेश में दो जिले के जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं।
जिसमे एक अनूपपुर और दूसरा राजगढ़ जिले के है ।
राजगढ जिले से दिलवर यादव जिलाध्यक्ष के पद पर पदस्थ रहे जिनका कार्यकाल पार्टी के द्वारा निर्धारित नियमानुसार पूरा हो चुका था पार्टी संगठन काफी समय से जिलाध्यक्ष पद के लिए योग्य और दिलवर जैसे दिलदार नेता की तलाश में थी। आज प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है जिससे पार्टी में उत्साह हे । निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिलवर यादव की सक्रियता और चुनावी तैयारी को देखते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में दावेदारी को लेकर राह आसान मानी जा रही हैं क्योंकि पार्टी के नीति नियमानुसार जिलाध्यक्ष पद पर रहते चुनाव नही लड़ा जा सकता था।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा