
वार्ड 4 के पूर्व पार्षद एवं परिजनों के नाम से बने मकानों को धराशाही करने की उठाई मांग
ब्यावरा/राजगढ:– इंदिरा नगर कॉलोनी राजगढ़ रोड बायपास के समीप बस्ती में निवासरत लोह पीटा समाज के लोगों द्वारा आवास नहीं दिए जाने की शिकायत विधायक रामचंद्र दांगी से की जिस पर विधायक ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि वार्ड 4 के पूर्व पार्षद एवं उसके परिजनों के नाम से तीन तीन प्रधानमंत्री आवास बनाए गए है जिसमें किराए दार छोडे गए हेै। इस पर आपत्ती उठाते हुए विधायक ने सीएमओ से फोन पर चर्चा करते हुए ढूब क्षेत्र में बनाए गए मकानों को तोड़ने की मांग की। विधायक के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, वर्तमान पार्षद गिरिराज शाक्यवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल शिवहरे, सुनील शाक्यवार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घरों के गलत आवंटन को लेकर लोह पीटा समाज की महिलाओं ने आवास नहीं मिलने की शिकायत की व महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमारे प्रधानमंत्री आवास के प्रकरणों को ढूबक्षेत्र बताकर आंवटन देने से मना कर दिया। जबकि इसी स्थान पर पूर्व पार्षद सहित अन्य लोगों ने यहां कई मकान बना रखे है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए योग्य और सही लाभार्थी के चयन में लगातार धांधली की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का आरोप है कि अफसर पैसे लेकर कुछ खास लोगों को ही आवास योजना का फायदा पहुंचाते हैं। जो सही और पात्र लाभार्थी हैं, उन्हें इसका फायदा नहीं मिल रहा है राजगढ़ रोड के समीप झोपड़ी में रह रहे लोह पीटा समाज के लोगों को न तो पट्टा दिया गया और न ही आवास।
इनका कहना है
वार्ड 4 के पूर्व पार्षद दीपक जाट के तीन मकान डूब क्षेत्र बना दिये गए है, जबकि पात्र हितग्राही लोह पीटा समाज के लोगों का आवास जीरो टेक इसलिए नहीं किया कि नगर पालिका ने इस जगह को डूब क्षेत्र में बताकर आवास का जीरो टेग नहीं किया, जो मकान डूब क्षेत्र में बने है उन्हें तोड़ा जाना चाहिए।
रामचंद्र दांगी, विधायक ब्यावरा
इनका कहना है
लोहपीटा समाज के लोगों के आवास स्वीकृत है किंतु कुछ लोगो के निवास डूब क्षेत्र में होने से जीरो टेग नहीं किया जा रहा है। डूब क्षेत्र में पूर्व में बने आवासों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुषमा धकड़, सीएमओ नपा ब्यावरा

