
ब्यावरा/राजगढ़:– आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी विधान सभा क्षेत्र में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी ऐसा माना जा रहा है हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के अनुशंसा पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा आदित्य भार्गव को मुल्तान पूरा ब्यावरा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है श्री भार्गव की नियुक्ति पर नगर के गणमान्य नागरिकों व इष्ट मित्रों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी व उज्वल भविष्य की कामना की है जन चर्चा है कि वर्तमान विधायक रामचंद्र दांगी पुनः मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है

