किसी भी देश में दम नहीं जो भारत को चुनौती दे सके- नारायण सिंह पवार

किसी भी देश में दम नहीं जो भारत को चुनौती दे सके- नारायण सिंह पवार


ब्यावरा/राजगढ:– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार ने कहा की विगत 9 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री ने देश को बहुत मजबूत किया है, आज पूरे विश्व में किसी देश में दम नहीं जो भारत को चुनौती दे सके, इसी क्रम में उन्होंने कहा मोदी के कार्य काल में देश को मजबूती मिली चाहे रक्षा क्षेत्र हो चाहे देश की अर्थव्यवस्था हो सभी में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में आज हमारे भारत देश का गौरव बढ़ा है। राजनीतिक पार्टियां अपने घोषणा पत्र को लेकर चुनाव के मैदान में आती है परंतु वहां घोषणा पत्र पूर्ण नहीं हो पाता है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री द्वारा जो संकल्प लिया गया था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और देश को मजबूत करूंगा इसी के तहत उन्होंने देश को स्वावलंबी बनाकर विश्व के मानचित्र पर एक नए रूप में स्थापित किया है
आज भारतीय जनता पार्टी देश में प्रदेश में जिन स्थान पर सत्ता में है वहां पर हम जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का भला कर रहे हैं आम आदमी और निचले तबके तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही है और आम आदमी का जीवन स्तर सरकार की योजनाओं के कारण सुधरा है, और आम जनता की मूलभूत सुविधाओं की चिंता भाजपा सरकार कर रही है।
हर वर्ग को दे ही शिवराज सरकार लाभ:
पूर्व विधायक श्री पवार ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं सभी वर्गों के लिए शुरू की है, जिसका लाभ लेकर लोग आगे बढ़ रहे हैं, चाहे लाडली बहना योजना, रोजगार सहायकों की दुगनी तनख्वाह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन भी बढ़ाया गया, साथ ही कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ोतरी किया है। किसान, मजदूर, गरीब कर्मचारी व्यापारी किसी की भी हो हर वर्ग के लिए प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चालू कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने का प्रयास निरंतर जारी है।
ब्यावरा विकास में नहीं छोड़ी कमी
पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार ने कहा की जब में विधायक पद पर था उस समय ब्यावरा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास हुए सख्त कदम उठाए ताकि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े , क्षेत्र में आज भी विकास को लेकर चिंतित रहता हूं। पिछले पांच वर्षो में भाजपा का विधायक नही होने से ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र विकास में पिछड़ा है। प्रेस वार्ता मैं भाजपा के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव ब्यावरा भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल उपस्थित रहे वार्ता का आभार भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा