ब्यावरा/राजगढ:– स्थानीय अखंड परमधाम आश्रम पर महामंडलेश्वर अनंत श्री पूज्य परमानंद जी महाराज का आगमन हुआ। उन्होंने अपने प्रवचनों के दौरान कहा कि अब हिंदुओं को जाति भेद मिटाना होगा। सब एक होकर हिंदुत्व को मजबूत करो। अन्यथा आपकी पीढी मुश्किल में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते है, लेकिन जब तक मंदिर में मस्जिद रहेगी तो गंगा जमुनी तहजीब कैसे रहेगी।
1992 कि पूर्व हमने तीन स्थान मांगे थे, लेकिन नहीं दिये। कांग्रेस ने कानून बना दिया जो जिस स्तिथि में है वैसा ही रहेगा, शिला पूजन के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट में गई। हर काम मे अड़ंगा लगाया। हम हिंदुत्व को मजबूत करेंगे। जो राम के लिए सोचेगा वह हमारा है। कांग्रेस ने राजनीति के लिए हिंदुओं को नम्बर 2 का बनाया। मुसलमानों को नम्बर एक का बनाया। यह कांग्रेस ने किया है। मुगलों ने मंदिर गिराकर मस्जिद बनाई। यह हिंदुओ को अपमानित करने के लिए किया। फिर भी हम कानून से चल रहे है। इस अवसर पर सभी भक्तों ने पादुका पूजन कर गुरूदेव का आशीर्वाद भी लिया।
समान नागरिक संहिता से अपनी पीढी बचा लो-
गुरु वंदन कार्यक्रम में महामंडलेश्वर परमानंद जी महाराज के उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज ने भी प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बेकार नहीं है, लेकिन उनकी विचार धारा ठीक नहीं है। हम कांग्रेस के विरोधी नही है आज समान कानून की बात हुई यो कांग्रेस खिलाफ हो गई। सब समान हो ऐसा कानून बनाने में किसी को क्या परेशानी है। लेकिन फिर भी देश को शरिया से चलाना चाहते है। बाबा विश्वनाथ का मंदिर बना हमे क्यों खुशी नहीं होगी। अब हिन्दू संगठित रहा तो मथुरा में जन्मभूमि भी मिलेगी। समान नागरिक संहिता भी होगी। ये बड़े लोग तो पैसा कमाकर विदेश सेट हो जाएंगे। इसलिए संतों के मार्गदर्शन में चलो देश को बचालो।

