ब्यावरा में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलें मोदी है तो मुमकिन है और शिवराज है तो संभव है,,,दर्शन सिंह चौधरी

ब्यावरा में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलें मोदी है तो मुमकिन है और शिवराज है तो संभव है,,,दर्शन सिंह चौधरी


ब्यावरा/राजगढ:– विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज अरिहंत गार्डन ब्यावरा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ,भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा सहित सभी नेताओं ने महापुरुषों के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी का झंडा वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि कौशल रोजगार विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहां कि ब्यावरा विधानसभा को जिताना है तो प्रत्येक बूथ केंद्र पर 100 नये कार्यकर्ता को खड़ा करना होगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है एक बार फिर आपको पूरी मेहनत व लगन से इस चुनाव के समर में लगना है अगली बार जब हम इस गार्डन में कार्यक्रम करें तो वह कार्यक्रम विजय कार्यक्रम होना चाहिए सभी संकल्प लें भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2023 और 2024 में हम जिस तरह से अपनी बेटी के लिए अच्छा परिवार देखते है उसी प्रकार अच्छी सरकार के रुप में भाजपा को चुने।

2018,और 2020 में जो गलती हुई वो गलती नही होना चाहिए भाईयों बहनों आज देश का सबसे सक्षम नेतृत्व मोदी का है ये 2023 का भारत है देश गलत आंख उठाने वालो को घर में घुसकर मारेगा।


पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार ने कहा शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से मैंने ब्यावरा विधानसभा में इतिहासिक काम किया है। व्यक्ति से तकलीफ हो सकती है लेकिन मेरे भाइयों आने वाले समय में कमल के फूल से हम सब को कोई तकलीफ नहीं होना चाहिए अब तेरा मेरा नहीं चलेगा सिर्फ कमल का फूल खिलना चाहिए भारत माता के लिए हम बलिदान के लिए तैयार हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल पर हम आंच नहीं आने देंगे साथियों आज जो नेता मंच पर बैठे हैं कल आमने सामने बैठा करते थे और कल जो सामने बैठे हैं वह मंच पर बैठेंगे भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोच्च माना गया है।

 

ब्यावरा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष दिलवर यादव,भाजपा जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया, कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन विधानसभा के संयोजक नारायण सिंह सालरियाखेड़ी ने किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा