
ब्यावरा/राजगढ:– प्रवासी कार्यक्रम के तहत यूपी से आए एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने शनिवार को भोपाल बायपास ला ओम पैलेस होटल में पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र और जनता का तेजी से विकास हुआ है, इसलिए भाजपा की प्रदेश सरकार फिर सत्ता में लौटेगी। उन्होंने यहां पत्रकारवार्ता की और पत्रकारों के सवालों के जबाव दिए। प्रदेश सरकार के मुखिया षिवराजसिंह चौहान द्वारा जन हितैषी अनेकों योजनाएं चला रखी हैं, जिसके जरिए लोगों को बहुत फायदा हो रहा हैं। विकास और जन कल्याणकारी योजनाएं के चलते भाजपा की सरकार प्रदेश में पुनः बनने जा रही हैं। एक सप्ताह से ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में प्रवास पर थे, उन्होंने प्रवास के दौरान बारीकियां से आमजन के बीच जाकर दावेदारों की नब्ज टटोली। इसी के साथ नगर सहित ग्रामीण अंचल में उन्होंने अलग अलग स्थानों पर बैठकें आयोजित कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में हितग्राहियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर हकीकत जानी।
दावेदारों को लेकर गहराई से किया विष्लेषण
यूपी पूर्व विधायक एवं विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने अपने प्रवास के दौरान भाजपा की कई गतिविधियों को लेकर मंथन किया और वहां आमजन सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए और उन्होंने विधानसभा में अपनी दावेदारी पेश कर रहे दावेदारों को लेकर गहराई से विष्लेषण किया। यह बात रखते हुए उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि टिकट की उम्मीदवारी में कई नेतागण हैं और उनका यह हक भी बनता हैं, लेकिन पार्टी का प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में निर्णय लेगा। पार्टी ने हमें जिस उद्देश्य से ब्यावरा विधानसभा में भेजा हैं। उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ नेतृत्व का दी जाएगी। प्रत्याषी के बारे में उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी होगा, वह कमल फूल होगा।
भाजपा कार्यकर्ता सहयोग से पुनः भारी बहुमत से विजय होगी
जहां सालों से ब्यावरा विधानसभा में भाजपाईयों के बीच गुटबाजी के चक्कर में दो बार भाजपा को विधानसभा चुनाव में पराजित होना पड़ा हैं। इस गुटबाजी के सवाल पर श्री प्रधान ने कहा कि वर्तमान में ब्यावरा विधानसभा में भाजपा में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। जिसका भी पार्टी चयन करेगी, उसको भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता सहयोग कर भारी बहुमत से विजय बनाएंगे। प्रारंभ में भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और अंत में आभार माना।
पत्रकार वार्ता में यह रहे मौजूद
पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक नारायणसिंह पंवार, बद्रीलाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलवर यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेष मंत्री लखन दांगी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, जषवंत गुर्जर, जिला महामंत्री अमित शर्मा, रामनारायण दांगी, नारायणसिंह सालरियाखेड़ी, मानसिंह टांका, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, नगर मण्डलाध्यक्ष चंदन अग्रवाल, पार्षद हेमलता शर्मा आदि अन्य भाजपाई मौजूद थे।

