43 लाख रूपये से की लागत से होने वाले नवनिर्मित सीएम राईज स्कूल का राज्यमंत्री श्री पंवार ने किया भूमि पूजन

43 लाख रूपये से की लागत से होने वाले नवनिर्मित सीएम राईज स्कूल का राज्यमंत्री श्री पंवार ने किया भूमि पूजन

Spread the love

 

67 लाख रूपये की लागत से वाटर बॉडी तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

ब्यावरा/राजगढ:–प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने 4291 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राईज स्कूल भवन ब्यावरा व नगर पालिका ब्यावरा अंतर्गत अमृत 2.0 के अंतर्गत 67 लाख के वॉटर बॉडी (तालाब) सौंदर्यीकरण कार्य का भी भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्री बद्रीलाल यादव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि लगभग 43 करोड़ रूपये की लागत से बनने जा रहे, इस भवन में 2100 छात्र-छात्राएं के बैठने की क्षमता होगी। इस विद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी, विद्यालय में विद्यार्थियों के बस से आने-जाने की भी सुविधा उपलब्ध होंगी। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि हमारे स्कूल अच्छे हो हमारी शिक्षा व्यवस्था में विसंगति ना रहे इसके लिए सतत प्रयासरत है। साथ ही हम सब की जिम्मेदारी है कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, सुव्यवस्थित वातावरण मिले। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बच्चे हिंदुस्तान की धड़कन है हमारी बेटियां भी किसी से कम नहीं, अंतरिक्ष में भी हमारी बेटियों ने परचम लहराया है। सभी विद्यार्थी मेहनत करें 10वीं 12वीं का समय जीवन का महत्वपूर्ण समय होता है इस समय से ही हमारा जीवन तय होता है हमें जीवन में क्या करना है यही से हमारा लक्ष्य तय हो जाता है। उन्होंने बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से भी रूबरू कराया।
कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीआईयू जायसवाल ने भवन की लागत भवन में होने वाले कार्य व समय सीमा की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आर.के. मंडल भी उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा