ब्यावरा/राजगढ:– मुख्य नगरपालिका अधिकारी इकरार अहमद ने आज कार्यालय में राजस्व शाखा के कर्मचारियों की एक अतिआवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमे राजस्व वसूली हेतु वार्ड वार दल गठित कर लक्ष्य अनुरूप वसूली करने के निर्देश गये है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व राजस्व वसूली अभियान कड़ाई से चलाया जाकर करों का भुगतान समय पर करने हेतु लोगो को प्रेरित करें एवं राजस्व वसूली में तेजी के साथ लक्ष्य अनुरूप वसूली करें। इस संबंध में प्रति सोमवार प्रातः 11 बजे समीक्षा बैठक आहूत की जावेगी लक्ष्य अनुरूप वसूली न करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।साथ ही कहा कि राजस्व वसूली की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी बैठक में इकरार अहमद मुख्य नगर पालिका अधिकारी, योगेन्द्र सिंह सौलंकी प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व शाखा के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

