भाजपा राज में बिना कमीशन नही हो रहे काम, मंत्री कर रहे जनता का अपमान – जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़

भाजपा राज में बिना कमीशन नही हो रहे काम, मंत्री कर रहे जनता का अपमान – जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़

 

ब्यावरा/राजगढ :–भाजपा को सत्ता में रहते 20 से 21 साल हो गए हैं, इसलिए अहम इतना आ गया है भाजपा के राज में खुली लूट मची हैं। स्थिति यह है कि पंचायतों में मनरेगा से होने वाले विकास कार्यां में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा हैं। हर सरकारी विभाग कमीशन खोरी का अड्डा बन चुका हैं।
चुनाव के दौरान जनता को भगवान मानने वाली सरकार के मंत्री जनता से भिखारी जेसे शब्द बोलकर अपमानित कर रहे है। यह आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया ने मंगलवार को नगर के गुना बायपास स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में स्टीमेट तक बिना कमीशन और विधायक के पत्र के नहीं बन रहा है। श्री सौंधिया ने विधायकों की पोल खोलते हुए आरोप लगाया कि हर सरकारी विभाग में कमीशनखोरी चल रही हैं। ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंच से जनता को भिखारी बोला, एक तरफ जनता को भगवान को दर्जा देते है, तो दूसरी ओर सत्ता अथवा मंत्री बनते ही भिखारी की उपमा दे रहे हैं।इसका मैं प्रत्यक्ष गवा हूं। भाजपा के मंत्री जनता को भिखारी ही मानते हैं तो जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन बंद कर देना चाहिए, क्योंकि जनता तो अपनी समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी के पास जाएगी ही…..? फिर जनता भिखारी क्यों……?

सुठालिया सर्किल में 100 से 125 गांवों की बिजली विभागीय अधिकारियों ने काट दी हैं। श्री सौंधिया ने आरोप लगाया कि जब यह बात मैने दिशा की बैठक में रखी तो भाजपा के बैठक में मौजूद मंत्री, सांसद, विधायक किसान, विद्यार्थी और जनता के साथ नजर नहीं आए, उन सभी का कहना था कि बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली शुरू नहीं होना चाहिए, ऐसे हैं भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के लिए जबावदेह, अगर 5-7 दिन में बिजली गांवों में शुरू नहीं की गई तो कांग्रेस जनता के हक में चक्काजाम करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रभारी मंत्री की स्थिति यह है कि वे अब तक महज दो बार ही जिले में आए हैं, इसके अलावा उनके दर्शन तक जनता ने नहीं किए हैं। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

0Shares
भोपाल