पूर्व जिलाध्यक्ष दिलवर यादव को खरगोन और बड़वानी जिले का ऑब्जर्वर किया नियुक्त

पूर्व जिलाध्यक्ष दिलवर यादव को खरगोन और बड़वानी जिले का ऑब्जर्वर किया नियुक्त

राजगढ/ब्यावरा:– भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला संगठन और सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक जिले में दो ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे। यह ऑब्जर्वर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं से संपर्क करेंगे। वे पारदर्शी तरीके से नामों की सूची तैयार करेंगे। इस कार्य के लिए उन्हें सात दिन का समय दिया गया है। 17-18 अगस्त तक सभी नाम एकत्रित कर लिए जाएंगे।नए नामों के आधार पर जिलों में विभिन्न नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कार्यकारिणी, एल्डरमैन, मंडल अध्यक्ष, जनभागीदारी समितियां और मंडल समितियां शामिल हैं।
राजगढ़ जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलवर यादव को खरगोन और बड़वानी जिले का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे इन जिलों में संगठन नियुक्तियां करेंगे। साथ ही नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य भी करेंगे।सोमवार को दिलवर यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। उन्होंने सर्वप्रथम खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह भी उपस्थित थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा