मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ:– मंगलवार को विकासखंड राजगढ़ में यूनिसेफ के सहयोग से मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीरो डोज श्रेणी के बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण सेवाओं से जोड़ना व समाज के प्रभावशाली वर्गों को जैसे जनप्रतिनिधि, पंचायतें, महिला बाल विकास, स्वयं सेवी संगठन व समुदाय संगठनों,युवा संगठन को इस प्रयास में भागीदार बनाना रहा। सभी सहभागियों को अवगत कराया गया कि समाज में अभी भी अनेक बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं, जिनके पीछे सामाजिक भ्रांतियाँ, भय और जागरूकता की कमी प्रमुख कारण हैं। अतः आवश्यक है कि समाज के प्रभावशाली व्यक्ति अपने संवाद, नेतृत्व और प्रभाव का उपयोग कर जन-जागरूकता फैलाएं तथा समुदाय को प्रेरित करें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से बी सी ऍम – फिरोज अहमद बी .ई. भावना मेवाड़े , बीपीएम – रवि पिपलोटिया . WHO (IFM )- डी. एस. राठौर WHO (EM)नरेंद्र सिसोदिया , YVM जिला समन्वयक राजाराम ,associate FINCH-सत्यप्रकाश उन्नति फाउंडेशन – बरखा दांगी मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ असोसिएशन जिला समन्वयक इमरान खान, ब्लॉक समन्वयक, राहुल पिपलोटिया ,शिव सिंह विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से “जीरो डोज” बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है, जिससे एक स्वस्थ, सुरक्षित व रोग-मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकेंगे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा