सुठालिया/ब्यावरा:– शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुठालिया में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में पौधा रोपण किया गया! जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी, संजय पालीवाल (काकाजी) मंडल मीडिया प्रभारी गौतम शर्मा, संकुल प्राचार्य दिनेश कुमार धनगर ,विद्यालय स्टाफ सदस्य अजब सिंह सिंगर, रविंद्र राव, संदीप मिश्रा, मोहन महला, शौकत अली, विष्णु प्रसाद नामदेव, रमेश कुमार गुनैया,श्याम सुंदर मीना, बनवारी लाल भार्गव, संजय दांगी, गोपाल सक्सेना ,विपिन मिश्रा ,राजेश पालीवाल, विनोद मीना, देवराज शर्मा जितेंद्र भाटिया ,बाबूलाल मेहर एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहें!

