स्वदेशी अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाएं स्टीकर

स्वदेशी अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाएं स्टीकर

स्वदेशी जागरण में हर व्यक्ति बने आत्मनिर्भर,,,

ब्यावरा/राजगढ:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव ने कार्यकर्ताओं से ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने के संदेश को हर घर तक पहुंचाना है और युवाओं को इस मुहिम से जोड़कर अभियान को चरम पर ले जाना है।

नगर के सभी 18 वार्डों में घर घर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत अभियान के स्टिकर लगाए और दुकानदारों को स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री के लिए जागरूक करने पर भी बात कही हमारे क्षेत्र में बन रही वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा स्कूलों में जाकर स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने को अभियान का हिस्सा बनाने की बात कही गई।

जन-जागरण अभियान चलाकर स्वदेशी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके तहत घर-घर स्टीकर लगाए जाएंगे और जनता से स्वदेशी उपयोग के लिए संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री दीपक समारे,युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरिराज लववंशी वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश साहू भाजपा नेता आशा राजेंद्र शर्मा गगन चौहान भारत मोगिया अजय गौड़ आदि कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी जागरण किया और यहाँ अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा,,

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा