साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी जयंती धूमधाम से मनाई

साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी जयंती धूमधाम से मनाई

ब्यावरा/राजगढ़:– नगर में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती साहू समाज द्वारा बड़े धूमधाम से मनाई गई नवयुवक मंडल के तत्वाधान वाहन रेली निकाली गई जो कि स्थानीय साहू धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो सुठालिया रोड़ बायपास चौराह से होकर प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। इसके बाद नरसिंह बीड़ मंदिर गौशाला में गाय का पूजन किया गया तत्पश्चात साहू समाज द्वारा समाज के सभी दानदाताओं को माला साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इसके बाद मां कर्मा देवी जी की शोभायात्रा स्थानीय साहू धर्मशाला से प्रारंभ की गई जो कि पिंजारा गली सुभाष चौक मेन मार्केट एबी रोड पीपल चौराहा अम्बेडकर चौराहे होते हुए साहू धर्मशाला में पहुंची स्थानीय तत्पश्चात महा आरती की गई मेधावी,छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्नातक इन सभी को पुरस्कार वितरण किया गया एवं महाप्रसादी वितरण की गई।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा