संवाद से समाधान जनसुनवाई कार्यक्रम, लापरवाह अधिकारी सहित आपरेटर के खिलाफ कार्यवाही,7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश

संवाद से समाधान जनसुनवाई कार्यक्रम, लापरवाह अधिकारी सहित आपरेटर के खिलाफ कार्यवाही,7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश

राजगढ़/ब्यावरा:–जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई से पूर्व आयोजित किया जाता है। इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं। इस सप्ताह नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित 5 शिकायतों की समीक्षा की गई है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा स्वयं प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुन कर मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह पहल न केवल अधिकारियों में जवाबदेही स्थापित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। ‘संवाद से समाधान’ ने आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत किया है। मंगलवार को आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में शिकायतकर्ता मुकेश वर्मा द्वारा बताया गया कि वार्ड क्रं 15 शीतला माता मंदिर के पास नगर पालिका ब्‍यावरा में रहता हूं। आवेदक का नाम समग्र आईडी में जुड़वाने के लिए आवेदन किया गया था। जिसको आज दिनांक तक समग्र में नाम नहीं जोडा गया। कलेक्‍टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका ब्‍यावरा के कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर चंद्र प्रकाश वर्मा द्वारा लापरवाही करने पर 07 दिवस का वेतन काटने व कारण बाताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता रामबाबू वर्मा द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत घटिया ब्‍लॉक सारंगपुर में रहता हूं। मेरे द्वारा परिवार आईडी अलग करने का आवेदन किया गया था। परन्‍तु आज दिनांक तक परिवार आईडी अलग नहीं की गई। शिकायत की जांच में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगपुर द्वारा बताया गया कि पंचायत लॉगिन पर आईडी प्रदर्शित नहीं होने पर आईडी अलग नहीं हो पा रही है। भोपाल विभाग को इसके लिए पत्र लिखा गया। कलेक्‍टर ने सात दिवस में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता लक्ष्‍मण सिंह गुर्जर द्वारा बताया गया कि आवेदिका संगीता राय सिंह की समग्र आईडी में पति का नाम नहीं है। जिसमें सुधार नहीं किया जा रहा है। जिससे आवेदक को काफी समस्‍या हो रही है। कलेक्‍टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए समाजिक सुरक्षा अधिकारी जीरापुर को कारण बताओं नोटिस जारी करने व एक वेतन व़द्धि रोकने के निर्देश दिए।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा