KKA-NEWS:राजगढ़/ब्यावरा:– जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारियों पर कलेक्टर डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 2-2 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। जिनमें ईई पीडब्ल्यूडी, ईई डब्ल्यूआरडी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजगढ़ पवन अवस्थी, आबकारी अधिकारी रितेश लाल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, जीएम सीसीबी सहकारिता, उप संचालक पशुपालन एवं जिला योजना अधिकारी के.के. राज आदि।

