नरवाई प्रबंधन को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक एसपी तोलानी की समीक्षा बैठक

नरवाई प्रबंधन को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक एसपी तोलानी की समीक्षा बैठक

राजगढ़/KKA/कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को नरवाई जलाने की घटनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीओपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान नरवाई जलाने के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। नरसिंहगढ़ एसडीएम एवं एसडीओपी के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए गए कि नरवाई जलाने के मामलों में अधिक से अधिक एफआईआर दर्ज की जाए तथा दोषियों पर सख्त आर्थिक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उप संचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि वे सप्ताह में तीन दिन एसएडीओ को अनिवार्य रूप से मैदानी निरीक्षण हेतु भेजें, जिससे नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बैठक में जिले के बाहर से लाई गई हार्वेस्टर मशीनों की जानकारी भी ली गई, जिनका उपयोग नरवाई प्रबंधन हेतु किया जा रहा है। नरवाई जलाने की घटनाओं की सैटेलाइट से प्राप्त जानकारी का गहन विश्लेषण किया गया। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे पटवारियों को अनिवार्य रूप से मौके पर भेजें एवं प्रत्येक घटना की सही एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने स्पष्ट किया कि नरवाई जलाने के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा