नपा वार्ड पार्षद श्रीमती उमा पूनम मेवाडे का कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

नपा वार्ड पार्षद श्रीमती उमा पूनम मेवाडे का कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

ब्यावरा/kka:– जिले में कांग्रेस पार्टी बड़े नाजुक दौर से गुजर रही है जिलाध्यक्ष ऊर्जावान होने बावजूद कार्यकर्ताओं का पार्टी से दूरी बनाना आश्चर्य की बात है आज ब्यावरा नपा परिषद के वार्ड क्रमांक एक पार्षद श्रीमती उमा पूनम मेवाडे द्वारा परिजनों सहित कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया गया ज्ञात रहे श्रीमती मेवाडे द्वारा एक लिखित पत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजते हुए मीडिया को जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री पूनम मेवाडे पूर्व नपा उपाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य जिम्मेदार पदो पर कार्यरत रहे, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री मेवाडे का पार्टी से इस्तीफा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

श्री पूनम मेवाड़ से चर्चा करने पर उन्होंने बताया की सामाजिक जिम्मेदारी के चलते समय की व्यवस्था के कारण पार्टी का कार्य नहीं कर पा रहा हु।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा