जल गंगा संवर्धन अभियान टोंटी लगाओ कार्यक्रम से जल संरक्षण का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान टोंटी लगाओ कार्यक्रम से जल संरक्षण का संदेश

राजगढ़/KKA :– कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में म.प्र. जल निगम राजगढ़ द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत चोंसला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत “टोंटी लगाओ” कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु घरों में टोंटी लगाई गई तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को पानी के मितव्ययी उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण के महत्व, अनावश्यक जल व्यय को रोकने और दैनिक जीवन में जल बचत के सरल उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य आमजन को जागरूक कर जल की हर बूंद को बचाना है, ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए जल संरक्षण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा