विद्युत वितरण केंद्र का संपर्क अभियान,विद्युत सेवाएं आपके द्वार शिविर में सुनी समस्या अधिकारियों ने किया निराकरण

विद्युत वितरण केंद्र का संपर्क अभियान,विद्युत सेवाएं आपके द्वार शिविर में सुनी समस्या अधिकारियों ने किया निराकरण

ब्यावरा/राजगढ़:– विद्युत वितरण केंद्र, संभाग ब्यावरा, वृत्त राजगढ़ में संपर्क अभियान 2026 के तहत आज शहीद कालोनी में दरगाह के (कुंडी) पास शिविर लगाया गया जिसमें जॉइंट डायरेक्टर फाइनेंस घनश्याम बोहट, उपमहाप्रबंधक प्रहलाद क्षेत्र,प्रबंधक अजीत भूमरकर, सहायक राजस्व अधिकारी रूपेश गोलियां,फीडर इंचार्ज खेमराज नागर, केपीओ अनूप बरोठिया, राहुल गौड, कपिल शिवहरे एवं समस्त स्टाफ द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में  54 आवेदन जैसे नवीन कनेक्शन,नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, गलत बिल एवं मीटर को बदलने के प्राप्त हुए जिन पर कार्यवाही कर निराकरण किया गया।
शिविर में स्मार्ट मीटर को सामान्य मीटर के समानांतर लगाकर डेमो भी संचालित किया गया जिसके अंतर्गत टेस्टिंग की गई दोनों मीटर में एक समान रीडिंग पाई गई।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा