नाली सफाई के नाम पर कर्मियों ने की तोड़ फोड़ धरने पर बैठे व्यापारी

नाली सफाई के नाम पर कर्मियों ने की तोड़ फोड़ धरने पर बैठे व्यापारी

ब्यावरा/राजगढ़:– सुठालिया रोड पर नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा ए.आर.प्लाजा पंकज एरन की दुकान के सामने नाली के ऊपर लगी जालीयो को निकालने के दौरान दुकान को क्षतिग्रस्त किया जिससे नाराज होकर 10-12 व्यापारी सीएमओ के खिलाफ सुठालिया रोड पर धरने पर बैठ गए थे । धरने में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल शिवहरे और जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया भी शामिल हुए, मौके पर एसडीएम, एसडीओपी ब्यावरा पहुंचकर व्यापारियों को दुकान वापस सही करने की बात के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। ज्ञात रहे कि सफाई कर्मियों की लापरवाही मक्कारी जग जाहिर है सड़को का कचरा नालियों में डालकर नालियां भरने का कार्य सफाई कर्मी ही कर रहे हैं और जब उन्हीं नालियों को सफाई करने की बारी आने पर तोड़ फोड़ जैसी हरकते करते है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा