राजगढ़/मप्र;–शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तकनीकी शिक्षा विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में कुछ शेष बची सीटों में अहरकारी परीक्षा 10वी के आधार पर प्रवेश के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग (CLC) प्रक्रिया हेतु पंजीयन 04 जुलाई 202 से प्रारंभ हो चुके है रजिस्ट्रेशन उपरान्त प्रवेश हेतु दिनांक 06 जुलाई 2026 को छात्र-छात्राएं संस्था में स्वयं उपस्थित होकर समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रवेश प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं |
प्रवेश उपरांत छात्र-छात्राओ को छात्रवृत्ति का लाभ
1/दिव्यांग छात्र छात्राओं को AICTE सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000/- रुपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
2/ छात्राओं को AICTE प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत 50,000/- रुपयेकी राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
3/ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना एवं अन्य
4/ कोविड-19 की वजह से माता या पिता दोनों की दिवंगत होने पर, आर्म्ड और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में शहीद हुए जवानों के बच्चों को AICTE स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 50,000/- रूपए की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
5/ छात्र –छात्राओं को AICTE यशस्वी स्कालरशिप स्कीम अंतर्गत 30,000/- रुपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
अध्यनरत विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने हेतु कोचिंग /आवश्यक किताबें तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जावेगी।
प्रवेश हेतु इक्छुक छात्र-छात्राए संस्था में सुबह 10:30 से शाम 05:30 के मध्य उपस्थित होकर अपना निशुल्क पंजीकरण करवा सकते है। अतः अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 7828836639, 9993547041 पर संपर्क कर सकते हैं

