जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्रों का वितरण

जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्रों का वितरण

राजगढ़/kka:– शासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र प्रतिदिन उपलब्ध कराये जा रहे है,
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र वितरण की व्यवस्था केवल सामान्य कार्य दिवसों तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय अवकाश एवं प्रत्येक रविवार को भी नियमित रूप से की जा रही है। इससे दूर-दराज से आने वाले हितग्राहियों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। नवजात शिशु के परिजनों को डिस्चार्ज के समय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र मिलने से जन्म पंजीयन, आधार कार्ड बनवाने, शैक्षणिक प्रवेश तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। जिला चिकित्सालय की यह पहल आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। यह व्यवस्था बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रभावी प्रशासनिक सेवाओं का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा