राजगढ़/ब्यावरा;– मध्यप्रदेश विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम भोपाल द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण हेतु 23 जुलाई, 2026 को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक पोस्ट आफिस के पास वृत्त कार्यालय म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं. लिमि. राजगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक में पीडित विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों (विद्युत अधिनियम की धारा 126, धारा 135 से 139, धारा 161 एवं बकाया राशि की वसूली जहां बिल की गई राशि विवादित न हो को छोड़कर) की सुनवाई की जाएगी। संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपनी शिकायत एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी शिकायत का निराकरण प्राप्त करें।

