अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही,14 प्रकरण दर्ज, 76.1 लीटर मदिरा जब्त

अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही,14 प्रकरण दर्ज, 76.1 लीटर मदिरा जब्त

राजगढ़/ब्यावरा:-जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा 10 सितम्बर 2026 को विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मौके से लगभग 71.6 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, 2.7 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं 1.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, कुल लगभग 76.1 लीटर मदिरा विधिवत जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई।

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

1Shares
राजगढ़ ब्यावरा