ब्यावरा/राजगढ़:– ब्यावरा-भोपाल रोड पर चलने वाली निजी बसों में अव्यवस्था का अम्बार लगा हुआ नियमों को ताक मे रखकर निजी बस मालिक सड़को पर दौड़ा रहे हैं यात्रियों की सुरक्षा हेतु बस में अग्निशमन यंत्र फ़स्टेड बॉक्स होना अनिवार्य है मगर आरटीओ अधिकारी की लापरवाही कहे या साठ गांठ बस मालिक चांदी काट रहे हैं। ब्यावरा बस स्टैंड से शाम 4:15 बजे भोपाल चलने वाली न्यू रॉयल बस क्रमांक MPO4-A9980 के ड्राइवर मनोज द्वारा अभद्रता करना आम बात बनी हुई है।
अगर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी न्यू रॉयल नाम से सड़क पर दौड़ रही बसो की बारीकी से जांच कर ले
जिसमें रूट परमिट गाड़ी स्थल ओर फिटनेस सहित स्टॉप कर्मचारी के चरित्र प्रमाण की जांच करवा ली जाए तो,,,बस सड़क पर दौड़ने लायक भी नहीं बचेगी।
हालांकि आज कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशानुसार ब्यावरा में भोपाल चौराहा के आसपास पचोर रोड एवं भोपाल रोड पर यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। जांच के दौरान बस क्रमांक एमपी 39 पी 5111 कुरैशी बस सर्विस बिना फिटनेस के संचालित पाई गई। उक्त बस को जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया। इसी प्रकार बस क्रमांक एमपी 04 पीए 4140 रॉयल बस सर्विस की जांच के दौरान अग्निशमन यंत्र सही स्थिति में नहीं पाया गया। इसके चलते बस को जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया।
इसी क्रम में पचोर रोड पर बस क्रमांक एमपी 10 4 जेडवाई 7619 बिना परमिट संचालित पाई गई। उक्त बस को भी जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया। वहीं बस क्रमांक एमपी 09 एफए 3815 बिना परमिट संचालित पाई गई, जिसे जब्त कर थाना ब्यावरा देहात में रखा गया। इस प्रकार चेकिंग अभियान के दौरान कुल चार यात्री बसों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 10 यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 34 हजार रुपये की राशि वसूल की गई।

