घर से लापता लड़की को लेकर मुंबई जा रहा था मुस्लिम युवक, फ्लाइट में चढ़ने से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर दबोचा गया

घर से लापता लड़की को लेकर मुंबई जा रहा था मुस्लिम युवक, फ्लाइट में चढ़ने से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर दबोचा गया

Spread the love

घर से भागकर युवक के साथ जा रही युवती को इंदौर एयरपोर्ट पर रोका गया है। साथ में दो युवक भी थे। तीनों बोर्डिंग पास लेकर एरोब्रिज कर पहुंच गए थे। इसके बाद युवती को जोबट पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब जोबट पुलिस और CISF की टीम ने मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने जा रहे तीन लोगों को रोक लिया। इनमें जोबट से लापता हुई युवती और दो युवक शामिल थे। युवती के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके मुंबई जाने की जानकारी मिली जिसके बाद एयरपोर्ट पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जोबट पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवती एक युवक रेहान मकरानी के साथ शादी करने के लिए घर से निकली थी। दोनों ने पहले मुंबई और फिर वहां से दिल्ली जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए तीन दिन पहले ही फ्लाइट के टिकट बुक करा लिए गए थे।

0Shares
मध्यप्रदेश