कैश काउंटर पर भी बिजली बिल जमा कर सकते है उपभोक्ता-प्रबंध संचालक

Spread the love


राजगढ़ (ब्यावरा) कोरोना के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आवश्यकतानुसार कैश काउंटर पुनः खोलने के निर्देश मैदानी अमले को दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को कैश काउंटर पर यथासंभव कम्प्यूटर जनरेटेड रसीद प्रदान की जाए। पीओएस (पाश) मशीन के माध्यम से कैश काउंटर पर राजस्व संग्रहण का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ने कहा है कि उपभोक्ता ऑनलाइल माध्यम से भी बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के विकल्प कंपनी पोर्टल (नेट बैंकिंग, क्रेडिटध्डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, ईबीपीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि), गूगल पे, अमेजान पे, फोन पे, पेटीएम एप एवं बेवसाइट, उपाय मोबाइल एप पर सकते है।
जन.21

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा