जीवन रक्षा पुरस्कार 2021 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

Spread the love


राजगढ़ (मप्र) भारत सरकार द्वारा वर्ष-2021 के लिए दिए जाने वाले जीवन रक्षा पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों से 30 जुलाई 2021 तक तीन प्रतियों में अभिमत सहित प्रविष्टियां मांगी गई हैं। यह पुरस्कार डूबने, दुर्घटना के मामले, आग लगने की घटनाएं, बिजली करंट लगने, भू-स्खलन होने, पशुओं के हमले और खदानों में बचाव कार्य आदि घटनाओं में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए किए मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा जीवन रक्षा पदक दिया जाता है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा