जिले मे समस्त हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्र नियमित संचालित हो -कलेक्टर

Spread the love


समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

राजगढ़ (मप्र) जिले में स्थापित समस्त हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्र नियमित संचालित हो। उक्त केन्द्रों में पदस्थ सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. अपने मुख्यालय के ग्राम में ही निवास करें ताकि ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंदो को मिले। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा यह निर्देष कलेक्टर सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि बरखेड़ा केन्द्र पर पदस्थ सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. अपने पदस्थापना मुख्यालय ग्राम में निवास नही करने एवं गर्भवती माताओं के प्रसव नही कराने के कारण शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशीत किया कि ग्रामीण अंचलों में सुरक्षित प्रसव के लिए निर्धारित प्रसव केन्द्रों में प्रसव कराए जाएं। दिए गए निर्देशो का गंभीरता से क्रियान्वयन सर्व संबंधित सुनिष्चित करें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा