मंत्री उच्च शिक्षा एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम

Spread the love


आज स्थानीय कार्यक्रमों में होगें शामिल
राजगढ़ (मप्र) प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जुलाई, 2021 को राजगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रभारी मंत्री डॉ. यादव 9 जुलाई, 2021 को प्रातः 11ः30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में आगमन पष्चात् जनसामान्य से भेट करेगे तथा दोपहर 12ः00 बजे शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ परिसर में वृक्षारोपण, दोपहर 12ः30 बजे जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल नल-जल प्रदाय योजनाओं के रेट्रोफिटिंग कार्य एवं दोपहर बाद 02ः30 बजे शासकीय महाविद्यालय छापीहेड़ा के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. यादव सायं 04ः00 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थित होंगे।।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा