विकासीय कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में किए जाए पूर्ण -प्रभारी मंत्री

Spread the love

जल जीवन मिशन अंतर्गत लगभग 70 करोड रूपये के
कार्यो का किया भूमि पूजन

राजगढ़ (मप्र) प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकासीय निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ढि़लाई नही हो। संबंधित विभागीय अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका गंभीरता से पालन करें। प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव जल जीवन मिषन अंतर्गत नरसिंहगढ़ एवं ब्यावरा विकासखण्ड के 96 ग्राम में लगभग 70 करोड रूपये की लागत की शुद्ध नल जल प्रदाय योजना के रेट्रोफिटिंग के कार्यो के भूमि पूजन कार्य के अवसर पर जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा जिले में तालाब निर्माण के कार्य हों। रामगंजमंडी भोपाल रेल लाईन परियोजना समय सीमा में पूरी हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिषन अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा और जल प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से वे सुरक्षित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के सम्पूर्ण विकास के लिए मास्टर प्लान बने और विकास की योजनाएं बनाई जाएं। विकासीय कार्यो के लिए आवष्यक राशि की पूर्ति की जाएगी। विकास के लिए कोई कमी और कसर बाकी नही रहने दी जाएगी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी दी तथा बताया कि जिले में विभिन्न समूह नल जल योजनाओं के माध्यम से 100 से अधिक ग्रामों के नागरिकों को नल जल के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। मार्च, 2023 तक जल जीवन मिशन अंतर्गत के समस्त ग्रामों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत नरसिंहगढ़ एवं ब्यावरा विकासखण्ड के 96 ग्रामों में शुद्ध नल जल प्रदाय योजना मार्च, 2022 तक पूर्ण किए जाने समय सीमा तय है।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, नरसिंहगढ़ विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह एवं ब्यावरा विधायक श्री रामचन्द्र दांगी ने भी संबोधित किया तथा उनके क्षेत्र को मिली सौगात के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सारंगपुर विधायक कुवर कोठार, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर, पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक प्रताप मण्डलोई, हरिचरण तिवारी, मोहन शर्मा, हजारी लाल दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जसवंत गुर्जर, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, दिलबर यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत केदार सिंह, अपर कलेक्टर कमल चन्द्र नागर उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा