हिम्माल की बेटी को मिला सहारा नगर पालिका में नौकरी दिलवाकर विधायक ने किया नेक काम

Spread the love

ब्यावरा (राजगढ़) बीते दिनों हुई एक घटना जिसमें राम प्रसाद कुशवाह जो कि हिमाली का काम करते थे उन्होंने आत्मदाह कर परिवार को दर दर की ठोकरे खाने के लिए छोङ दिया था मगर कहते है भगवान के घर देर है मगर अन्धेर नही है एक सहारा छीनता है तो दूसरा सहारा देता है ऐसा ही हुआ हिम्माल के परिवार में 3 विकलांग बच्चे और एक बेटी है पिता हिम्माल कुशवाह की मोत के बाद बच्चो का लालन पालन करने वाला कोई नही बचा इस दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए विधायक रामचंद्र दांगी द्वारा उनकी एक बेटी को नगर पालिका में नौकरी एक बच्चे को विकलांग पेंशन एवं ₹30000 रुपए अपनी ओर से देने की घोषणा की गई थी उसके बाद विधायक रामचंद्र दांगी द्वारा एसडीएम से चर्चा कर तुरंत स्वर्गीय रामप्रसाद कुशवाह की बेटी को नगर पालिका में नौकरी दिलवाई इसी को देखते हुए कुशवाहा समाज द्वारा विधायक महोदय रामचंद्र दांगी का उनके निवास पर जाकर स्वागत व आभार व्यक्त किया गया और कहा कि आपकी तत्परता एवं संवेदनशीलता हमेशा सभी परिवार के प्रति इसी तरह मददगार साबित होती रहे

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा